बॉलीवुड

24 थप्पड़ जड़ Raza Murad ने सुजा दिया था Ranveer Singh का गाल, तब जाके बना 'पद्मावत' का परफेक्ट सीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने हाल ही में एक किस्सा याद करते हुए बताया कि 'पद्मावत' के सेट पर उन्होंने एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ जड़ दिए थे।

Image

रजा मुराद ने रणवीर सिंह को जड़े थे 24 थप्पड़ (Pic Credit: Instagram)

साल 2018 में फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने खूंखार सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। इस मूवी में रजा मुराद (Raza Murad) भी अहम भूमिका में नजर आए थे। 'पद्मावत' के सेट पर हुए एक किस्से का, रजा मुराद ने जिक्र किया है। रजा मुराद ने बताया कि उन्होंने एक सीन को परफेक्ट करने के लिए रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ जड़ दिए थे।

रजा मुराद ने रणवीर सिंह को जड़े थे 24 थप्पड़

द लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए रजा मुराद से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'पद्मावत' के एक सीन के लिए रणवीर सिंह को सच में 24 थप्पड़ मारे गए थे? रजा मुराद ने बताया कि निर्देशक संजय लीला भंसाली को सीन में थप्पड़ की आवाज और उसका असर एकदम रियल दिखाना था। इसी वजह से बार-बार रीटेक लिए गए थे। रजा मुराद ने कहा कि भंसाली बार-बार कहते रहे कि रणवीर को एक और थप्पड़ मारें।

रजा मुराद को बार-बार यह चिंता हो रही थी कि रणवीर सिंह को थप्पड़ पड़ने से दिक्कत हो रही होगी। लगभग 24 थप्पड़ पड़ने के बाद यह सीन परफेक्ट बना था। ये थप्पड़ कैमरे के सामने असली थे। इतना ही नहीं 24 रीटेक होने के बाद रणवीर सिंह का गाल भी सूज गया था। रजा मुराद ने आगे बताया कि रणवीर सिंह भी काफी हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं रजा मुराद ने कहा कि वो रणवीर सिंह की प्रोफेशनलिज्म के मुरीद हो गए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article