जॉब्स

UPSC CAPF Final Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें चेक

UPSC CAPF Final Result 2023 Sarkari Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC CAPF Final Result 2023

UPSC CAPF Final Result 2023 Name Wise, Sarkari Result: यूपीएससी सीएपीएफ एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट (UPSC CAPF AC Final Result 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट (UPSC CAPF AC Final Result 2024 Name Wise) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट 2023 (UPSC CAPF AC Final Result 2024 PDF) चेक कर सकते हैं।

UPSC CAPF AC Final Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 13 मई से 14 जून 2024 तक हुआ। वहीं, अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में कुल 312 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download UPSC CAPF Final Result 2023

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC CAPF Exam 2024: इस साल कब होगी परीक्षा

इस साल यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 4 अगस्त 2024 (रविवार) को देश के 47 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा। वहीं, पेपर 2 का आयोजन 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article