जॉब्स

UP पुलिस होमगार्ड के 41,424 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए खास मौका, जानें आवेदन का तरीका

यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 है। जबकि आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2025 है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और फिर निर्देशानुसार जरूरी दस्तावेज और फीस जमा कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Image

UP Home Guard Bharti 2025

UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में काम करने के इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने पूरे राज्य में होमगार्ड के 41424 पदों पर होमगार्ड की वैकेंसी निकाली है। इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी उन युवाओं के लिए खास और बड़ा मौका है, जो सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं।

बताते चलें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 है। जबकि आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2025 है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और फिर निर्देशानुसार जरूरी दस्तावेज और फीस जमा कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

यूपी पुलिस होमगार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवार के पास 10वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिन परीक्षाओं को हाईस्कूल के बराबर माना गया है, वो भी भर्ती के लिए मान्य होंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल रखी गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1995 के बाद और 1 जुलाई 2007 से पहले होना जरूरी है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों के लिए भर्ती प्रक्रिया में छूट दी जाएगी। शुल्क की बात करें तो हर वर्ग के लिए ये अलग तय किया गया है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ये फीस 400 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ये शुल्क 300 रुपये रखा गया है।

फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया लिखित होगी और ओएमआर मोड में ऑफलाइन की जाएगी। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा और कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। नेगेटिव मार्किंग, सिलेबस और विषयों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article