एजुकेशन

RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ने जारी किया ग्रुप D परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी।

Image

RRB Group D Admit Card (RRB Group D)

RRB Group D Admit Card 2025: भारतीय रेलवे बोर्ड (IRB) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए ये एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है और बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (How to download RRB Group D admit card)

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी एग्जाम सेंटर में लाना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

कब होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा: RRB Group D Exam Date

बताते चलें कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 को होनी है। एग्जाम सीबीटी मोड (RRB Group D Exam Mode) में करवाया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के सामान्य व EWS कैंडिडेट को कम से कम 40 प्रतिशत नंबर और ओबीसी, एससी व एसटी को 30 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है।

ऐसे डाउनलोड करें RRB Group D Admit Card Download

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 (RRB Group D Admit Card 2025) लिंक पर क्लिक करें।
  • RRB Group D Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट लिंक पर क्लिक करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी अपनी आईडी लेकर जाना बिल्कुल ना भूलें। RRB ग्रुप D का एग्जाम कई दिनों और शिफ्ट में होता है, इसलिए डिफिकल्टी लेवल आम तौर पर एक शिफ्ट से दूसरी शिफ्ट में अलग-अलग होता है। फेयरनेस पुख्ता करने के लिए, RRB नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस लागू करने के बाद ही स्कोरकार्ड जारी करेगा। कैंडिडेट्स को पता होना चाहिए कि मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए, बोर्ड इक्वि-परसेंटाइल मेथड का इस्तेमाल करेगा।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article