जॉब्स

UP CM Abhyudaya Yojana 2024: अभ्युदय कोचिंग में किस-किस एग्जाम की मिलती है फ्री कोचिंग, जानें कैसे होता है चयन

UP CM Abhyudaya Yojana 2024: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार यूपीएससी (UPSC), एनडीए (NDA), जेईई (JEE), नीट (NEET) जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग कराती है।

Image

UP CM Abhyudaya Yojana 2024

How to apply for Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024: उत्तर प्रदेश मेंमुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन जारी हैं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार यूपीएससी (UPSC), एनडीए (NDA), जेईई (JEE), नीट (NEET) जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग कराती है। इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय चिकित्सा संसथान प्रवेश परीक्षा (नीट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और यूपीएससी जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली कोचिंग

  • संघ लोक सेवा आयोग
  • यूपी लोक सेवा आयोग
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  • अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • जे ई ई
  • नीट
  • एनडीए
  • सीडीएस
  • अर्धसैनिक
  • केंद्रीय पुलिस बल
  • बैंकिंग
  • एसएससी
  • बीएड
  • टीईटी

UP CM Abhudaya Yojana Registration: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन दबाते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में पंजीकरण के लिए पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।
  • अपना कोर्स चुनने के बाद एक नामांकन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, डिविजन, योग्यता, पता जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक और पेज खुलेगा।
  • यहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर वेरिफाई करना होगा।
  • आपकी जानकारी सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

UP CM Abhudaya Yojana Eligibility: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत फ्री कोचिंग के लिए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र जो 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, पात्र हैं। इसके अलावा जिन छात्रों ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और यूपीएससी, यूपीपीएससी और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वो भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी या अन्य लाभार्थी जिनकी स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है और जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, पात्र माने जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article