जॉब्स

Job Alert: यूपी आंगनवाड़ी में कई पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

UP Anganwadi recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए कई पदों पर एक साथ भर्ती निकली है। इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिकाओं की भर्तियां भी शामिल हैं। प्रतापगढ़, हापुड़, ललितपुर, अमरोहा और सीतापुर समेत कई जिलों में ये भर्ती निकाली गई है।

Image

UP Anganwadi Bharti 2025

UP Anganwadi recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए कई पदों पर एक साथ भर्ती निकली है। इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिकाओं की भर्तियां भी शामिल हैं। प्रतापगढ़, हापुड़, ललितपुर, अमरोहा और सीतापुर समेत कई जिलों में ये भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या और सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग है। आंगनवाड़ी में बतौर सहायिका काम करने के लिए 2250 रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी। वहीं कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में निकली इस भर्ती के लिए सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो 12वीं पास हों। पात्रता के लिए 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने की शर्त भी रखी गई है। भर्ती प्रक्रिया में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं, विधव और तलाकशुदा महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

आयु सीमा

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल की उम्र वाली महिलाएं ही इसमें आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिलाएं आयु सीमा का ध्यान जरूर रखें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

आंगनवाड़ी में बतौर सहायिका काम करने के लिए 2250 रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी। वहीं कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी दी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article