जॉब्स

Bank Job 2024: यूनियन बैंक में ग्रेजुएट के लिए 1500 वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

Union Bank Recruitment 2024 for Graduates: बैंकिंग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूनियन बैंक में नौकरी पाने का मौका है। यूनियन बैंक की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के खाली पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1500 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।

Image

यूनियन बैंक में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Union Bank Recruitment 2024 for Graduates: यूनियन बैंक की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के खाली पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूनियन बैंक में नौकरी (Bank Job for Graduates) पाने का मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।

यूनियन बैंक की तरफ से जारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 नवंबर 2024 तक का समय मिलेगा। इसमें आवेदन ऑनलाइन ही लिए जा रहे हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Union Bank Job Application: ऐसे करें आवेदन

  • यूनियन बैंक में निकली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Recruitment of Local Bank Officer 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Union Bank Local Bank Officer LBO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Union Bank Recruitment Application Fees

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 850 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 175 रुपये फीस है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

Union Bank LBO Eligibility and Salary: योग्यता और आयु

यूनियन बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्य यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वालों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को JMGS Scale 1 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये होगी। इस पद पर आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से देख लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article