जॉब्स

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में आएगी 4000 से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका

UKSSSC Various Post Recruitment 2024: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आने वाला है। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां आने वाली हैं। इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

Uttarakhand Various Post Recruitment 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी नौकरियों (Government Job in Uttarakhand) को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। राज्य के 11 विभागों में खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा ये भर्तियां कराई जाएंगी। इसके लिए 15 सितंबर से एग्जाम शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कई अलग-अलग विभागों में भर्तियां होनी है, जिसके लिए योग्यता के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स जारी होगी।

Uttarakhand Government Jobs: इन विभागों में होगी भर्तियां

  • पुलिस आरक्षी - 2000 पद
  • वन आरक्षी- 700 पद
  • इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहा., राजस्व सहायक,मेट,कार्य पर्यवेक्षक - 1200 पद
  • वैयक्तिक सहायक- 280 पद
  • वैज्ञानिक सहायक- 50 पद
  • ग्रेजुएशन लेवल- 50
  • असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर- 40 पद
  • वाहन चालक- 25 पद
  • लाइब्रेरियन- 10 पद
  • प्राइमरी शिक्षक एसटी- 15 पद
  • आईटीआई- 3 पद

इसमें वाहन चालक जैसे पदों के लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जा सकती है। वहीं पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी, लाइब्रेरियन और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इंटर लेवल और राजस्व सहायक जैसे पदों के लिए 12वीं वाले आवेदन के पात्र होंगे।

15 सितंबर से जारी हो सकता है आवेदन

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि 11 विभागों से करीब 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इस माह के 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा। साथ ही परीक्षा तिथि से लेकर परिणाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि आयोग द्वारा संपादित की जा चुकी भर्ती तय शेड्यूल से रिकॉर्ड समय में संपन्न हुई हैं। आयोग का प्रयास रहता कि परीक्षा से लेकर परिणाम समय पर जारी हो। आगे भी पारदर्शिता और समय सीमा पर खाली पदों की भर्ती कराई जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वो UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article