Uttarakhand Sarkari Naukri for Graduates: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 79 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।
उत्तराखंड में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
UKMSSB Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ukmssb.org पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Uttarakhand CSSD Technician Posts के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UKMSSB CSSD Technician Posts Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
Uttarakhand CSSD Recruitment वैकेंसी डिटेल्स
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 79 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 43 पदों पर, EWS वर्ग में 7 पदों पर, ओबीसी के 11 पदों पर, एससी के 3 और एसटी के 15 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उत्तराखंड की इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
