जॉब्स

High Court Recruitment 2025: हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

TS High Course Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। तेलंगाना स्टेट हाईकोर्ट की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1673 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुूरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- tshc.gov.in पर जाना होगा।

Image

हाईकोर्ट में नौकरी

Photo : iStock

TS High Course Recruitment 2025: तेलंगाना स्टेट हाईकोर्ट की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1673 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- tshc.gov.in पर जाना होगा।

तेलंगाना हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

TS High Court Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- tshc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर LINK FOR SUBMISSION OF ONLINE APPLICATION FOR THE POSTS के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Telangana High Court Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

तेलंगाना हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1673 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जिला न्यायाल. में नॉन टीएसपी के कुल 1277 पदों पर भर्तियां होनी है। इसके अलावा 184 पद टेक्निकल डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, हाईकोर्ट में अन्य 212 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

कैसे होगा सेलेक्शन?

तेलंगाना हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में नोटिफिकेशन में पदों के अनुसार योग्यता देख सकते हैं। वहीं, इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पदों के आधार पर सैलरी मिलेगी। जैसे प्रोसेस सर्वेयर के पद पर सेलेक्ट होने के बाद सैलरी 22,900 रुपये से 69,150 रुपये होगी। इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article