जॉब्स

SSC GD Constable Vacancy: एसएससी ने जारी की जीडी कांस्टेबल भर्ती की राज्यवार डीटेल, कुल 25,487 पदों पर होगी बहाली

ssc gd constable vacancy state wise list out: SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के पदों की राज्यवार सूची जारी कर दी है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब ये देख सकेंगे कि किस राज्य में किस पोस्ट के लिए भर्ती होनी है।

SSC GD Constable Vacancy State Wise list Out for 25487 posts

SSC GD Constable Vacancy State Wise list Out for 25487 posts

SSC GD Constable Vacancy: सशस्त्र बलों में जाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर भर्ती होनी है। एसएससी की तरफ से इस बंपर भर्ती का राज्यवार विवरण जारी किया गया है। उम्मीदवार ये चेक कर सकते हैं कि किस राज्य में कितनी वेकेंसी है। इस भर्ती के लिए खाली 23,467 पद पुरुषों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

बताते चलें कि इससे पहले भर्ती से जुड़े आवेदन के लिए यानी 1 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2026 है। जब एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 8 जनवरी से 10 जनवरी तक ओपन की जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

SSC GD Constable Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया

यहां उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं।

कंप्यूटर बेस्ट एग्जामिनेशन (CBE)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME)

डॉक्यूटमेंट्स वेरिफिकेसन (Documents Verification)

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article