जॉब्स

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड कब होगा जारी, कैसे करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Date: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ें। आयोग इन हॉल टिकट को ssc.gov.in पर जारी करने वाला है। जानें ये एडमिट कार्ड कब होंगे जारी व कैसे ​करें डाउनलोड

Image

एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड कब होगा जारी

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Date: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि आयोग ने इन हॉल टिकट को जारी करने की योजना बना ली है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार (SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Website) ssc.gov.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण / रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करना होगा।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Kab Hoga Jari

8 जनवरी 2025 को एसएससी सीजीएल टियर 2 एप्लीकेशन स्टेटस 2025 जारी किया गया था, उसी समय इस बात की जानकारी दी दी गई थी कि SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Kab Hoga Jari?

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Date

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) SSC CGL टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए टियर 2 परीक्षा आयोजित करेगा। ये परीक्षाएं 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएंगी। जानें SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Date

एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 पर इन जानकारी को करें चेक

उम्मीदवारों को इन सभी विवरणों को ध्यान से जांचने की जरूरत है:

  • उम्मीदवारों का नाम
  • पंजीकरण/रोल नंबर
  • परीक्षा की तिथि
  • शिफ्ट का समय
  • परीक्षा स्थल का पता
  • सेंटर कोड
  • परीक्षा दिवस निर्देश

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Date

SSC सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए टियर 2 लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 14 जनवरी 2025 को जारी करेगा, संभावना है कि एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट की जगह एसएससी की आधिकारिक साइट (ssc.gov.in) पर इसे जारी किया जाएगा।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025

आयोग या संगठन कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम एसएससी सीजीएल 2024 25
पदों की संख्या 17727
एसएससी सीजीएल टियर 2 आवेदन स्थिति की तारीख 8 जनवरी 2025
एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड की तारीख 14 जनवरी 2025
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तिथि 18, 19 और 20 जनवरी 2025
चयन प्रक्रिया टियर 1 और टियर 2
आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in
17727 पदों पर होनी है भर्ती

SSC CGL 2024-25 Tier 2 परीक्षा 17727 ग्रुप बी और सी रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है। लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन एक शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Download Link को 14 जनवरी को एक्टिव किया जाएगा, जिसे आप SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025 Website के अलावा timesnowhindi.com/education पर से भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article