जॉब्स

SSC CGL Tier 2 Admit Card: एसएससी सीजीएल टियर 2 का एडमिट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL के टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL एडमिट कार्ड

Photo : iStock

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL के टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स जो टियर 2 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 17000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए टियर 2 की परीक्षा होगी। इसका एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Admit Cards पर क्लिक करें।
  • अब SSC Combined Graduate Level CGL Examination 2024 Tier II Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024 Download यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

SSC CGL Tier 2 Exam Date: टियर 2 परीक्षा कब होगी?

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को होगी। परीक्षाएं 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 तक, तीसरी शिफ्ट की दोपहर 02:30 से 03:30 तक होगी। वहीं, चौथी शिफ्ट की परीक्षा शाम 05:30 बजे से 06:30 के बीच होगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए कुल 17,727 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article