जॉब्स

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट, यहां देखें संभावित कटऑफ लिस्ट

SSC CGL Result 2024, Sarkari Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही सीजीएल टियर 1 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करने (SSC CGL Result) वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डेट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Result 2024 Date: यहां देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट

SSC CGL Result 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी सीजीएल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (SSC CGL Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए परिणाम चेक (SSC CGL Tier 1 Result) कर सकेंगे। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।

SSC CGL Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 की परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक आयोजित की थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं प्रोविजनल आंसर की 3 अक्टूबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदावारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check SSC CGL Tier 1 Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

  • एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • अब सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC CGL Tier 1 Expected Cut Off: यहां देखें संभावित कटऑफ

SSC CGL Tier 1 के संभावित कटऑफ की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25% और अन्य कैटेगिरी के वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना होगा। हालांकि आयोग ने अभी कटऑफ से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

SSC CGL Result: कुल इतने पदों पर वैकेंसी

बता दें एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट ऑडिटर ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, और ऑडिटर के कुल 17,727 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Disclaimer

ध्यान रहे यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। सटीक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article