जॉब्स

SBI Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बिना परीक्षा के डायरेक्ट वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

SBI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एसबीआई एससीओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

SBI Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ के पदों पर निकली वैकेंसी

SBI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस है। बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SBI Recruitment 2024) किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसबीआई के ब्रांचों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SBI SCO Vacancy 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 24 सितंबर को लिंक एक्टिव किया (SBI SCO Bharti) गया था।

BI SCO Recruitment 2024: इन पदों पर की जाएगी भर्ती

  • डिप्टी वइस प्रेसिडेंट - 03
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट - 30
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 25
  • कुल - 58

SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ के लिए क्वालिफिकेशन

एसबीआई के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी B.E/B.Tech/BCA/BBA/MCA/M.Tech/MSC या M.E की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव होना जरूरी है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40-45 वर्ष है।

SBI SCO Recruitment 2024 Apply Online

  • SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

SBI SCO Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

एसबीआई के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article