SBI RBO Recruitment 2025: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI RBO Recruitment 2025) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समवर्ती लेखा परीक्षक के 1194 पदों पर कल यानी 15 मार्च को आवेदन की आखिरी (SBI RBO Vacancy 2025) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 18 फरवरी को एक्टिव किया गया था। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक के लिए किया जाएगा। यहां आप एसबीआई कोनकरेंट ऑडिटर के पदों वैकेंसी डिटेल आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SBI RBO Recruitment 2025: वैकेंसी की डिटेल
- अहमदाबाद - 124
- अमरावती - 77
- बेंगलुरु - 49
- भोपाल - 70
- भुवनेश्वर - 50
- चंडीगढ़ - 96
- गुवाहटी - 66
- हैदराबाद - 79
- जयपुर - 56
- कोलकाता - 63
- लखनऊ - 99
- महाराष्ट्र - 92
- मुंबई मेट्रो - 16
- पटना - 50
- तिरुवंतपुरम - 52
SBI RBO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI RBO Recruitment 2025 लिक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
SBI RBO Vacancy 2025: ये दस्तावेज जरूरी
- आईडी प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- पीपीओ की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र
- अन्य दस्तावेज
ध्यान रहे इन सभी दस्तावेजों को निर्धारित केबी में स्कैन कर अपलोड करना होगा।
SBI RBO Selection Process: यहां जानें सेलेक्शन प्रोसेस
एसबीआई आरबीओ के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिग के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।बैंक की ओर से शॉर्टलिस्टिंग समिति शॉर्टलिस्ट मापदंडों को निर्धारित करेगी। इसके बाद बैंक द्वारा तय किए गए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 मार्क्स का होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
