जॉब्स

SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक में पीओ की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

State Bank PO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

SBI PO की वैकेंसी

Photo : iStock

State Bank PO Recruitment 2025: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स कल यानी 16 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी में आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SBI PO Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • स्टेट बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर State Bank of India SBI Probationary Officers PO Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SBI PO Application Fee: कितनी है फीस?

स्टेट बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करने की जरूरत है। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS को फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।

SBI PO Salary: कितनी होगी सैलरी?

स्टेट बैंक पीओ के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article