जॉब्स

SBI PO Recruitment 2024: एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, लास्ट डेट आज

SBI PO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Image

SBI PO Recruitment 2024

SBI PO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आज यानी 16 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

SBI PO Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 240 पद, ओबीसी के 158 पद, ईडब्ल्यूएस के 58 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 43 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च और 15 मार्च 2025 को किया जाएगा।

How to apply for SBI PO Exam 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SBI PO Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article