SBI CBO Admit Card 2025: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SBI CBO Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव सवाल भी होगा, जिसके लिए 30 मिनट मिलेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SBI CBO Admit Card 2025
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 2600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
