
Sarkari Naukri Result 2022 Notification Updates: बैंक, रेलवे और डाक विभाग में कई सरकारी नौकरियां, जानिए लेटेस्ट जॉब अपडेट
Sarkari Naukri-Result 2022 Updates in Hindi: युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का काफी क्रेज रहता है। केंद्र और राज्य सरकारों के तहत विभिन्न विभागों में अक्सर ही भर्ती निकलती रहती है। हालांकि, ठीक समय पर सही जानकारी न होने की वजह से हम यह मौका कई बार चूक जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको सरकारी नौकरी के अलावा सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड और आंसर की सहित ऐसे ही अन्य जरूरी अपडेट्स बताएंगे। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार कांस्टेबल के 24369 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, यूपी लेखपाल रिजल्ट और यूपी पीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। वहीं, आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
Assam SLRC Grade 3 Result 2022 Live Updates