LIVE

केंद्र और राज्य सरकारों के कई विभागों में निकली नौकरी, जानें लेटेस्ट अपडेट

केंद्र और राज्य सरकारों के कई विभागों में निकली नौकरी, जानें लेटेस्ट अपडेट

केंद्र और राज्य सरकारों के कई विभागों में निकली नौकरी, जानें लेटेस्ट अपडेट

देशभर में लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन सरकारी नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यहां सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एडमिट कार्ड, आंसर की और सरकारी रिजल्ट पर भी अपडेट दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही लेखपाल और प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी पीईटी का रिजल्ट घोषित करने वाला है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे भी जल्द जारी किए जाएंगे। ऐसे ही तमाम सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

NOV 04, 2022 21:20 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: UP मेट्रो में निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की ओर से कनिष्ठ अभियंता, सहायक प्रबंधक, लेखा सहायक और अधिकारी सहायक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं।
NOV 04, 2022 19:20 IST

MPPEB Sarkari Job 2022: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी

एमपीपीईबी की इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से राज्य में समूह-2 उपसमूह-3 से 345 स्वच्छता निरीक्षक और कई पदों पर वैकेंसी निकली है।
NOV 04, 2022 16:29 IST

Sarkari Naukri 2022, Police GD Constable Bharti: जीडी कांन्स्टेबल की 24 हजार भर्ती

पुलिस में जीडी कांन्स्टेबल के 24000 पदों पर नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 को लेकर इच्छुक योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जाकर 31 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं।
NOV 04, 2022 13:20 IST

Sarkari Naukari ITBP Bharti: आईटीबीपी में यहां निकली भर्ती

आईटीबीपी की ओर से नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती की मदद से कुल मिलाकर 293 पदों पर भरा जाना है।
NOV 04, 2022 11:45 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 245 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NOV 04, 2022 11:04 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - यूपी में नौकरी का मौका

डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने साइंटिस्ट, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 27 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू की गई है।
NOV 04, 2022 10:36 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट यानी आईटीआई के 305 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 15 नवंबर 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकेंगे।
NOV 04, 2022 10:17 IST

Sarkari Exam 2022 LIVE - बिहार एलडीसी एग्जाम की तारीख घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2022 को दो पाली में किया जाएगा।
NOV 04, 2022 09:36 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी

इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ और सिक्योरिटी असिस्टेंट के 1671 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य अभ्यर्थी 5 नवंबर से 25 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
NOV 04, 2022 09:11 IST

Sarkari Result 2022 LIVE - एनटीपीसी स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए आयोजित स्किल टेस्ट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। ‌परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को किया गया था।
NOV 04, 2022 08:39 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईटीबीपी में निकली नौकरी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 287 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 23 नवंबर 2022 से 22 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा
NOV 04, 2022 08:02 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 710 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ‌ योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर‌ 21 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NOV 04, 2022 07:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I का रिजल्ट जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पेपर I का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। पेपर I का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 को किया गया था।
NOV 04, 2022 06:41 IST

SBI CBO Bharti 2022: स्टेट बैंक के 1422 पदों पर आई भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किंल बेस्ड अफसर (सीबीओ) के 1422 पदों को लेकर ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in की मदद से जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फीस 750 रुपये निर्धारित है, जो एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए माफ कर दी जाएगी।
NOV 04, 2022 06:28 IST

BPSC Education Qualification: बीपीएससी भर्ती की जरूरी शैक्षिक योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग मान्यता प्राप्त विवि से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर किया जाना चाहिए। इसके अलावा काउंसल ऑफ आर्किटेक्चर से निबंधित भी होना जरूरी है।
NOV 04, 2022 06:04 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कैसी होगी परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 2 घंटे की लिखित परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटेंगे। इसमें मल्टिपल चॉइस, ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
NOV 03, 2022 18:13 IST

BPSC Sarkari Naukri 2022: बीपीएससी असिसटेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती

बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक यानी असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों के लिए अप्लाई करने के लिए वैकेंसी डिटेल और योग्यता मापदंड समेत कई जानकारियों को लेकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
NOV 03, 2022 16:32 IST

OSSC CTSRE Sarkari Naukri 2022: वेबसाइट ossc.gov.in पर करें आवेदन

नीचे बताई गई एसएससी भर्ती इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वह OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू की जाएगी।
NOV 03, 2022 15:28 IST

OSSC Sarkari Naukri Recruitment 2022: जूनियर इंजीनियर पदों के लिए निकली भर्ती

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की ओर से कई ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों के लिए संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती 2022 (CTSRE) के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों (OSSC CTSRE Recruitment 2022) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
NOV 03, 2022 14:05 IST

Sarkari Result 2022 LIVE - बिहार सीडीपीओ एडमिट कार्ड जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से अपना डाउनलोड कर सकते हैं।