
Sarkari Naukri: परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार में आया नौकरी का मौका, देखें क्या मांगी है योग्यता
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को यहां हम देशभर के विभिन्न विभागों में निकली नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। 10वीं और 12वीं पास से लेकर डिप्लोमा और डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी इन नौकरी के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड और आंसर की पर भी अपडेट दिया जाएगा। हाल ही में एसएससी ने जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 24369 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ और सिक्योरिटी असिस्टेंट के 1671 पदों पर भर्ती के लिए 5 नवंबर से 25 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी और यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे ही तमाम सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।