जॉब्स

Sarkari Naukri in Bank: केनरा बैंक में आ गई बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट के लिए 3000 पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Canara Bank Apprentice Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार तैयार हो जाएं। केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3000 खाली पदों पर भर्तियां जल्द शुरू होने वाली है। फिलहाल इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी।

Image

केनरा बैंक में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Canara Bank Apprentice Recruitment 2024: केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3000 खाली पदों पर भर्तियां जल्द शुरू होने वाली है। फिलहाल इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है। इसमें आवेदन करने के लिए केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाना होगा।

केनरा बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Canara Bank Apprentice के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Career को लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर Canara Bank Graduate Apprentices Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब New Registration पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद Apply Online पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  7. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Canara Bank Graduate Apprentice Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Canara Bank Vacancy में कौन कर सकता है अप्लाई?

केनरा बैंक में निकली अप्रेटिंस के खाली पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करन के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए। जबकि आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article