जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: खुशखबरी!, इस राज्य में एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चुनाव बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हम एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। इसके तहत् 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के अनुमति के लिए वित्त विभाग को भेजा हैं।

Image

Sarkari Naukri 2024

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हम एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। इसके तहत् 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के अनुमति के लिए वित्त विभाग को भेजा हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही आचार संहिता खत्म हो जाएगी। उसके तुरंत बाद एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं के हित में यह अहम ऐलान किया है।

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी के लिए प्रस्तावों पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सरकार इसका तैयारियां जोरों से कर रही हैं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि जल्द हम एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। इसके तहत् 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के अनुमति के लिए वित्त विभाग को भेजा हैं। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। शिक्षक भर्ती में ज्यादा से ज्यादा युवा शामिल हो सके। इसलिए टीईटी परीक्षा की आयोजन किया जा रहा हैं। उसी हिसाब से प्रदेश में टीईटी की परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article