जॉब्स

RWF Apprentice Recruitmet 2025: रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाल वैकेंसी, 10वीं पास ITI करें आवेदन

RWF Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेडों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आरडब्ल्यूएफ के अप्रेंटिस के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

RWF Apprentice Recruitment 2025: रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

RWF Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेडों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RWF Apprentice Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 192 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर (RWF Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 मार्च से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है। यहां आप आरडब्ल्यूएफ अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RWF Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन प्रारंभ01-03-2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01-04-2025
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01-04-2025

RWF Apprentice Vacancy 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • फिटर-85
  • इंजीनियर- 31
  • सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर सीओई ग्रुप- 23
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 22
  • इलेक्ट्रीशियन- 18
  • इलेक्ट्रीशियन- 08
  • टर्नर- 05

RWF Apprentice Recruitment 2025 Qualification: योग्यता

भारतीय रेलवे व्हील फैक्ट्री के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

RWF Apprentice Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु : 15 वर्ष.
  2. अधिकतम आयु : 24 वर्ष.
  3. रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट।

RWF Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी (GEN/OBC) उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा, जबकि एससी/एसटी (SC/ST) और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article