जॉब्स

RSMSSB Computor Result 2024: राजस्थान कंप्यूटर भर्ती का रिजल्ट घोषित, कट ऑफ लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Rajasthan Computor Result 2024: राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ कंप्यूटर यानी संगणक भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स RSMSSB Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान कंप्यूटर भर्ती का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

RSMSSB Rajasthan Computor Result 2024: राजस्थान में कंप्यूटर यानी संगणक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ कंप्यूटर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स RSMSSB Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा 3 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Computor Result इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest news के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर RSMSSB Computor (Sangnak) Recruitment 2023 Exam Result के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

स्टेप 5: अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 6: बता दें कि रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेना जरूरी है।

कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च को किया गया था। पहले यह भर्ती 583 पदों पर होनी थी, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 625 कर दिया गया है। यह रिजल्ट RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद आप इससे अपना रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं।

कितना रहा कट ऑफ?

कैटेगरीकट ऑफ
जनरल85-92
EWS80-84
ओबीसी76-82
ST67-72
SC65-70
राजस्थान कंप्यूटर परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। डीवी की तारीख, समय, स्थान और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन के समय, उम्मीदवारों को शैक्षिक और प्रशिक्षण योग्यता, चरित्र प्रमाण पत्र, आयु, वैवाहिक स्थिति, परित्याग, पूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी और विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति से संबंधित मूल दस्तावेज जमा करने होंगे।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article