जॉब्स

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान में लाइब्रेरियन के 548 पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

RSMSSB Librarian Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लाइब्रेरियन के कुल 548 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 3 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

RSMSSB Recruitment 2025

RSMSSB Librarian Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत विभाग में लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 3 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है।

RSMSSB Librarian Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लाइब्रेरियन के कुल 548 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 483 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 65 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान क अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।

How to apply for RSMSSB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

RSMSSB Librarian Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा अनिवार्य है। अधिक जानरापी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article