जॉब्स

Railway Recruitment 2024: रेलवे में अप्रेंटिस के 3000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

RRC Railway Recruitment 2024: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी पाने का मौका बहुत कम आता है। ऐसे में भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए वैकेंसी आई है। इस वैकेंसी के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 3115 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

Image

रेलवे में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

RRC Railway Apprentice Recruitment 2024: भारतीय रेलवे के ईस्टर्न रेलवे जोन में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी आई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3115 खाली पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

ईस्टर्न रेलवे की ओर से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2024 होगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

RRC Apprentice Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर RRC ER Railway Apprentice Various Trade Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर New Registration के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • आगे सारी डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRC ER Railway Apprentice Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

भारतीय रेलवे में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं महिलाएं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फ्री में आवेदन प्रक्रिया जारी है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article