जॉब्स

RRC NR Recruitment 2025: रेलवे में 4116 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

RRC NR Recruitment 2025 apply for 4116 rrc nr railway apprentice posts: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

RRC NR Recruitment 2025: रेलवे में 4116 पदों पर बंपर भर्ती (Image: CANVA)

RRC NR Recruitment 2025: रेलवे में 4116 पदों पर बंपर भर्ती (Image: CANVA)

RRC NR Recruitment 2025 apply for 4116 rrc nr railway apprentice posts on rrcnr org check eligibility sarkari naukri, RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC NR Recruitment 2025) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर 11 दिसंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा!

RRC NR Notification 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 4116 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply for Railway Apprentice Recruitment 2025

  • रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
  • फिर अप्रेंटिस के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म भरके जमा करके सबमिट कर दें।

Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा अप्लाई

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

Railway Jobs: कितना है आवेदन शुल्क

उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल फ्री है। उम्मीदवारों को RRC NR की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव Author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article