जॉब्स

BTech वालों के लिए रेलवे में 7900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, 45000 होगी सैलरी

Railway Junior Engineer JE Recruitment 2024: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कल 7951 पदों पर भारतीय की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार बीटेक की डिग्री रखते हैं वह इस वैकेंसी में आवेदन करने के योग्य हैं।

Image

रेलवे में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Railway Junior Engineer JE Recruitment 2024: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कल 7951 पदों पर भारतीय की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार बीटेक की डिग्री रखते हैं वह इस वैकेंसी में आवेदन करने के योग्य हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 29 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। वही एप्लीकेशन फॉर्म में 30 अगस्त से लेकर 8 सितंबर 2024 तक बदलाव कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Railway Junior Engineer JE Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद RRB Railway Junior Engineer JE Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRB JE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित ट्रेंड में बीटेक या बीई इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले इसमें आवेदन के पात्र हैं। बात करो उम्मीदवारों की उम्र की तो इसमें 18 साल से अधिक और 36 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article