जॉब्स

RRB JE 2024 Apply Online: आज से शुरू हुए रेलवे भर्ती के लिए आवेदन, 7951 पदों के लिए जानें कौन कर सकता है आवेदन

RRB JE 2024 Apply Date: रेलवे रिेक्रूटमेंट बोर्ड ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए करीब 8000 पदों पर आवेदन मंगाए थे, इस भर्ती के लिए आज 30 जुलाई से विंडो खुल चुकी है। जानें किन किन पदों पर होनी है भर्ती व कौन कर सकता है आवेदन

Image

आरआरबी जेई 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय, 7951 जूनियर इंजीनियर पद को भरने के लिए यहां देखें आवेदन प्रारंभ तिथि और आरआरबी जेई 2024 ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि

RRB JE 2024 Application Start Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रोजगार सूचना सीईएन संख्या 03/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई) की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सह आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिये 7,951 पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती के इच्छुक हैं तो आज ही आवेदन कर लें। आवेदन केवल आनलाइन मान्य होंगे, जिसके लिए आपको रेलवे रिेक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाने की जरूरत है। जानें किन किन पदों पर होनी है भर्ती व कौन कर सकता है आवेदन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक आरआरबी में आवेदन करने की अनुमति है और उन्हें केवल एक सामान्य आवेदन पत्र जमा करना होगा, भले ही वे कई पदों के लिए चयन कर रहे हों।

RRB JE 2024 Application Form के तहत किन पदों पर होगी भर्ती

  • डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस)
  • केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए)
  • केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)
  • मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)

RRB JE 2024 Apply Online

योग्य उम्मीदवार आरआरबी जेई 2024 के लिए अपने फॉर्म rrbapply.gov.in पर जमा कर सकते हैं। इन पदों पर केवल आनलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे।

RRB JE 2024 Application Start Date

आरआरबी जेई 2024 के लिए आज यानी 30 जुलाई से आवेदन शुरू हो गए हैं।

RRB JE 2024 Apply Last Date

आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 है।

आरआरबी जेई 2024: रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान भारतीय रेलवे में 7,951 रिक्तियों को भरेगा। इनमें से 17 रिक्तियां आरआरबी गोरखपुर के तहत केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/रिसर्च पदों के लिए हैं। शेष 7,934 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए हैं।

RRB JE 2024 Apply Notification

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार और संशोधन शुल्क के भुगतान के लिए विंडो 30 अगस्त से 8 सितंबर तक खुलेगी।

RRB JE 2024 Age Limit, आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 18-36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RRB JE 2024 Selection, चयन का तरीका

उम्मीदवारों का चयन दो-चरणीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा (एमई) होगी।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

RRB JE 2024 Application Fee, आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है और अन्य सभी के लिए 500 रुपये है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article