समुद्र में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कौन सी मछली के अंदर करंट होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि कौन सी मछली पानी के अंदर करंट छोड़ती है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं।
बता दें यहां हम ईल मछली की बात कर रहे हैं। यह मछली अपनी विद्युत क्षमता के लिए जानी जाती है। इसका शरीर लंबा और सांप जैसा दिखाई देता है। यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका के मीठे पानी वाले इलाकों, खासकर अमेजन और ओरिनोको नदी के आसपास पाई जाती है।
यह मछली देखने में सामान्य मछली जैसी लगने वाली यह जीव अपने शरीर में बिजली पैदा करने की क्षमता रखता है। इसके शरीर में विशेष विद्युत अंग होते हैं, जिनकी मदद से यह बिजली के झटके पैदा करती है।
कहा जाता है कि इन झटकों का इस्तेमाल यह शिकार को पकड़ने, दुश्मनों से बचने और आसपास की चीजों का पता लगाने के लिए करती है।
ईल मछली की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसकी कुछ प्रजातियां लगभग 860 वोल्ट तक का बिजली का झटका पैदा कर सकती हैं।
यह झटका छोटे जलीय जीवों को बेहोश करने या उनकी गतिविधियां रोकने में मदद करता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर समय बिजली छोड़ती रहती है। जरूरत पड़ने पर ही इसके विद्युत अंग सक्रिय होते हैं।
वैज्ञानिकों के लिए भी यह जीव काफी रोचक है क्योंकि इसकी शारीरिक बनावट और बिजली पैदा करने की क्षमता प्रकृति के अनोखे प्रयोगों में से एक है।