RPSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (Asst.Testing Officer), जूनियर केमिस्ट (Junior Chemist) और असिस्टेंट डायरेक्टर (Asst. Director) के पदों पर भर्ती (RPSC Recruitment 2024) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (RPSC Vacancy 2024) सकते हैं। यहां आप आरपीएससी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
RPSC Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बता दें राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन और एज लिमिट निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिफिकेशन पर नजर डालें।RPSC Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर जाएं।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
