RPSC Recruitment 2024, RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विधि रचनाकार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 5 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
RPSC Vidhi Rachnakar Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में विधि रचनाकार के कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3 पद, ईडब्ल्यूएस के 1 पद, एससी के 2 पद, एसटी के 1 पद और ओबीसी के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।
Rajasthan Sarkari Naukri 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
राजस्थान में विधि रचनाकार पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
RPSC Vidhi Rachnakar Exam 2024: ऐसे होगा चयन
विधि रचनाकार पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा तय समय पर कर दी जाएगी।
RPSC Vidhi Rachnakar Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग के क्रिमीलेयर/अति पिछड़ वर्ग के क्रिमीलेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
