जॉब्स

Rojgar Mela 2024: रोजगार मेले में पहुचेंगे सीएम योगी, 15000 युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना

Rojgar Mela 2024 Ghaziabad: 18 सितंबर को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में रोजगार मेले के दौरान युवाओं को सर्टिफिकेट बाटा जाएगा। 100 से ज्यादा कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगे और 15000 युवाओं को इस रोजगार मेले के जरिए नौकरी मिल सकती है।

Image

रोजगार मेला 2024 (image - canva)

Rojgar Mela 2024 Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंच रहे हैं। यहां पर वह रोजगार मेले में भाग लेंगे और युवाओं को सर्टिफिकेट बाटेंगे। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगे और 15000 युवाओं को इस रोजगार मेले के जरिए नौकरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गाजियाबाद में उपचुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस रोजगार मेले का भाजपा पर सकारात्मक प्रभाव उप चुनाव में दिख सकता है। दरअसल गाजियाबाद में अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, इस सीट पर उप-चुनाव होना है, इसलिए मुख्यमंत्री का गाजियाबाद दौरा खास माना जा रहा है।

18 सितंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले सितंबर के पहले सप्ताह में आने की तैयारी थी, फिर 14 सितंबर की चर्चा हुई, लेकिन अब मुख्यमंत्री का 18 सितंबर का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

हालांकि, अधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है। बीते दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे थे, तो उन्होंने भाजपा के सैकड़ों नेताओ से यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी और उसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए थे। गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया था।

रामलीला मैदान में तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है और यहां पर पंडाल समेत सिक्योरिटी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article