जॉब्स

RCFL Recruitment 2024: सरकारी केमिकल कंपनी में 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

RCFL Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सरकारी कंपनी राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड की तरफ से 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 378 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।

Image

सरकारी नौकरी

Photo : iStock

RCFL Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सरकारी कंपनी राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड की तरफ से 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 378 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rcfltd.com पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RCFL Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rcfltd.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आते ही Recruitments सेक्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited RCFL Graduate, Technician and Trade Apprentice 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RCFL Apprentice Exam 2024 Short Details of Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कुछ पदों के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहले स्टाइपेंड मिलेगा बाद में सैलरी स्लॉट मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article