Rajasthan Police Constable परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कब होंगे फिजिकल टेस्ट? ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 7, 2025, 01:02 PM IST
Rajasthan Constable Admit Card 2025: जो उम्मीदवार राजस्थान भर्ती परीक्षा का रिटन क्लीयर कर चुके हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे में इसकी कॉपी अपने पास रखना बेहद जरूरी है।
Rajasthan Police constable admit card 2025
Rajasthan police constable admit card 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल की भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए अपडेट जारी किया है। राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर आप भर्ती से जुड़ा अपडेट चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार भर्ती की रिटन परीक्षा क्लीयर कर चुके हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे में इसकी कॉपी अपने पास रखना बेहद जरूरी है।
Rajasthan Police Constable PET/PST Admit card 2025 डाउनलोड करने का तरीका बेहद सरल है। आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना SSO ID/एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद एडिमट कार्ड में डीटेल्स अच्छी तरह से चेक कर इसे अपने पास डाउनलोड करके रख लें। इस भर्ती के जरिये कुल 10,000 पदों को भरा जाना है।
Rajasthan Police constable admit card 2025 download कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या फिर recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Recruitment या फिर Sdmit card के सेक्शन में जाकर Constable PET/PMT Admit Card 2025 या फिर इससे संबंधित लिंक ढूंढें।
- अब अपना SSO ID, पासवर्ड और फिर नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा। फिर सभी विवरण चेक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड का एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें
बताते चलें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर और शिफ्ट के बारे में जानकारी होती है। परीक्षा के लिए कम से कम 2 या फिर 3 प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।