Rajasthan 4th Grade Vacancy, Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan 4th Grade Vacancy) खबर है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के 53 हजार 749 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नॉन टीएसपी के 48199 और टीएसपी के 5550 के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Rajasthan 4th Grade Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आरएसएमएसएसबी नॉन टीएसपी और टीएसटी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RSMSSB Rajasthan Forth Class Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- नॉन टीएसपी (Non TSP) - 48,199
- टीएसपी (TSP) - 5550
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख
| आवेदन की शुरुआत (Application Begin) | 21 मार्च 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) | 19 अप्रैल 2025 |
| आवेदन फॉर्म पूरा भरने की आखिरी तारीख (Complete Form Last Date) | 19 अप्रैल 2025 |
| परीक्षा की तारीख (Exam Date) | 18-21 सितंबर 2025 |
Rajasthan 4th Grade Qualification: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त हबोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। ध्यान रहे यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSMSSB Rajasthan Forth Class Recruitment 2025 क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General)/ओबीसी (OBC) - 600 रुपये
- ओबीसी एनसीएल (OBC NCL) - 400 रुपये
- एससी/एसटी (SC/ST) - 400 रुपये
- फॉर्म में सुधार के लिए शुल्क - 300 रुपये
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Vacancy: कब होगी भर्ती परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड/टेबलेट आधारित परीक्षा (TBT)/ऑफलाइन ओएमआर आधारित परीक्षा प्रस्तावित है।
