Railway Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं 12वीं पास कर नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Recruitment 2025) खबर है। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 225 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2025 है। यहां आप पटियाला लोकोमोटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया, सेलेक्शन प्रोसेस और आवेदन प्रक्रिय जान सकते हैं।
Railway Apprentice Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- मैकेनिक - 25
- फिटर - 50
- इंजीनियर - 12
- इलेक्ट्रीशियन - 12
- वेल्ड जी एंड ई - 18
Railway Apprentice Recruitment 2025 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), इंजीनियर और फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा वेल्डर के लिए अभ्यर्थी 8वीं पास होना जरूरी है। साथ ही जी एंड ई ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले plw.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Railway PLW Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway Apprentice Recruitment 2025आवेदन शुल्क
यहां आवेदन कने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Railway Apprentice Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
पीएलडब्ल्यू के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां मेरिट लिस्ट के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
