जॉब्स

Railway Recruitment 2024: रेलवे में 1200 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Railway Recruitment 2024, RRC SER Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड, दक्षिण पूर्वी रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024, RRC SER Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRC), दक्षिण पूर्वी रेलवे (SER) ने असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RRC SER Job Notification 2024) जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर 12 जून 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है।

Railway Sarkari Naukri 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्वी रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 827 और ट्रेन मैनेजर के 375 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी/एप्टीट्यूड टेस्ट/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि एएलपी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी के लेवल 7 और ट्रेन मैनेजर पदों के लिए लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी।

RRC Railway Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

एएलपी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। वहीं, ट्रेन मैनेजर पदों के लिए बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for RRC SER Recruitment 2024

  • दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: मेडिकल फील्ड में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

RRC Latest Railway Jobs 2024: इस बात का रखें ध्यान

रेलवे में एएलपी और ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए जीडीसीई कोटा के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के नियमित रेलवे कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेश जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article