जॉब्स

Railway Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं पास के लिए भर्ती का मौका, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

RRC Prayagraj Apprentice Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल (RRC), प्रयागराज ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर आज यानी 16 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2024

RRC Prayagraj Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), प्रयागराज ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर आज यानी 16 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर निर्धारत की गई है।

Railway Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1679 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग एक साल तक चलेगी।

RRC Apprentice Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

आरआरसी अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

How to apply for RRC Apprentice Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Latest Railway Vacancy 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article