जॉब्स

QS World Future Skills Index: भविष्य में सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्किल्स के लिए भारत की जॉब मार्केट सबसे मजबूत, सर्वे में दूसरे नंबर पर

QS World Future Skills Index in Hindi: क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने आज 16 जनवरी 2025 को भारत को उभरती हुई तकनीकों में भविष्य में मांग वाले कौशल के लिए सबसे तैयार जॉब मार्केट में से एक के रूप में स्थान दिया।

Image

QS World Future Skills Index 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत 'फ्यूचर ऑफ वर्क' कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहा।
  • इस रैंकिंग में भविष्य में सबसे ज्यादा डिमांडिंग स्किल्स के लिए भारत को दूसरा सबसे मजबूत राष्ट्र बताया है।
  • ये डाटा 190 देशों, 280 मिलियन से अधिक नौकरी पोस्टिंग, 5 मिलियन से अधिक नियोक्ताओं की कौशल मांग, 5 हजार से अधिक विश्वविद्यालयों और 17.5 मिलियन रिसर्च पेपर के आकलन पर आधारित हैं।

QS World Future Skills Index 2025: क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स जारी आज 16 जनवरी 2025 को जारी हो गई है। भारत क्यूएस स्किल्स इंडेक्स में कुल मिलाकर 27वें स्थान पर है। देश ने तीन महत्वपूर्ण कैटेगरी में भारत भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिनमें स्किल फिट में भारत का स्थान 37वां, शैक्षणिक तत्परता में 26वां और आर्थिक परिवर्तन में 40वां है।

इंडेक्स के निष्कर्ष 190 देशों, 280 मिलियन से अधिक नौकरी पोस्टिंग, पांच मिलियन से अधिक नियोक्ताओं की कौशल मांग, 5,000 से अधिक विश्वविद्यालयों और 17.5 मिलियन रिसर्च पेपर के आकलन पर आधारित हैं।

QS World Future Skills Index 2025 List

भारत 'फ्यूचर ऑफ वर्क' कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहा, जो केवल अमेरिका से पीछे रहा। यह नतीजे भारत के स्किलिंग मिशन के 10 वर्षों की सफलता को प्रदर्शित करते हैं।

QS World Future Skills Index

QS World Future Skills Index

भारत AI इंटीग्रेट करने में आगे

भारत ने अपने वर्कफोर्स में AI को इंटीग्रेट करने में अच्छा प्रदर्शन किया है, क्यूएस विश्लेषण कई देशों से आगे बढ़कर भारत की AI, डिजिटल और ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाने की तत्परता को दिखाता है।

क्यूएस में रणनीति और विश्लेषण के उपाध्यक्ष मैटेओ क्वाक्वेरेली ने कहा, "भारत की असाधारण GDP वृद्धि, विकासशील अर्थव्यवस्था और युवा आबादी इसे वैश्विक मंच पर अद्वितीय स्थान देती है।"

विकास को बनाए रखने के लिए, क्वाक्वेरेली ने "उच्च शिक्षा सुधारों के माध्यम से कार्यबल को प्रासंगिक स्किल से लैस करने" की जरूरत पर जोर दिया।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत एशिया प्रशांत में वेंचर कैपिटल के लिए दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य बना हुआ है। यह वैश्विक चुनौतियों के बावजूद है।

क्या कहा गया रिपोर्ट में

रिपोर्ट में कहा गया है, "क्यूएस रिपोर्ट भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार की अहम आवश्यकता पर भी प्रकाश डालती है, विशेष रूप से स्नातकों को नियोक्ताओं द्वारा सबसे अधिक मांगे जाने वाले कौशल से लैस करने में।"

QS World Future Skills Index

QS World Future Skills Index

रिपोर्ट में भारत की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, उद्यमिता और ग्रीन स्किल इंटीग्रेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उपाय सुझाए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को बनाए रखने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट निवेश को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया है।

(IANS इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article