जॉब्स

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Punjab Police Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के 1746 पदों पर 13 मार्च को आवेदन की आखिरी (Punjab Police Constable Recruitment ) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Punjab Police Constable Vacancy) सकते हैं।

Image

Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन की तारीख नजदीक

Punjab Police Constable Recruitment 2025, Sarkari Naujkri: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Police Constable Recruitment 2025) खबर है। पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के 1746 पदों पर 13 मार्च को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर (Punjab Police Constable Vacancy) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के 1261 और आर्म्ड पुलिस कैडर के 485 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Punjab Police Constable Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Punjab Police Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरे।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Punjab Police Constable Vacancy: आवेदन शुल्क

पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए फीस की बात करें तो .हां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 1200, एक्स सर्विसमैन (ESM) कैटेगिरी को 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लासेज और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article