PNB LBO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer) पदों के लिए 750 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 23 नवंबर 2025 तय की गई है।
PNB की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, भाषा दक्षता परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार। आवेदन की फीस सामान्य वर्ग के लिए ₹1180 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये निर्धारित है।
कैसे करें आदेवन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 23 नवंबर 2025 तय की गई है।
निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में कम से कम 40% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
आवेदन की फीस
आवेदन की फीस सामान्य वर्ग के लिए ₹1180 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये निर्धारित है। अधिक जानकारी और डिटेल नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन के समय अपने स्नातक अंकों का प्रतिशत भी भरना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास वैध डिग्री या मार्कशीट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
