जॉब्स

PNB Apprentice Result 2024: पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

PNB Apprentice Result 2024 Declared: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। पीएनबी की तरफ से अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2700 पदों पर भर्तियां होनी थीं। ऐसे में अब उम्मीदवार PNB Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- pnbindia.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

पीएनबी रिजल्ट जारी

Photo : iStock

PNB Apprentice Result 2024 Declared: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2700 पदों पर भर्तियां होनी हैं। जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए थे और इसके लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट- pnbindia.in पर जाना होगा।

PNB में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 28 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

PNB Apprentice Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pnbindia.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Punjab National Bank PNB Recruitment 2024 Download Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Result के लिंक पर जाना होगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

PNB Apprentice Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से सभी राज्यों के लिए रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट के लिए जारी पीडीएफ फाइल में कैंडिडेट्स के नाम दिए गए हैं। इसके अलावा रोल नंबर और राज्य का नाम दिया गया है। इन डिटेल्स में कुछ भी सर्च करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article