जॉब्स

OICL AO Recruitment 2025: ओआईसीएल ने प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

OICL AO Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 है।

OICL AO Recruitment 2025

OICL AO Recruitment 2025: ओआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी

OICL AO Recruitment 2025: ओआईसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OICL AO Recruitment 2025) खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 है। यहां आप ओआईसीएल असिस्टेंट ऑफिसर स्केल 1 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

OICL AO Recruitment 2025 Qualification: ओआईसीएल एओ के लिए शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि एससी एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित हैं।

OICL AO Recruitment 2025 Age Limit: ओआईसीएल एओ के लिए आयु सीमा

वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

OICL AO Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर OICL AO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

OICL AO Recruitment 2025 Appliction Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

OICL AO Selection Process: ओआईसीएल एओ सेलेक्शन प्रोसेस

ओआईसीएल के एओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाता है। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article