जॉब्स

NPCIL Recruitment 2024: ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप का मौका, जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन

NPCIL Recruitment 2024 Notification Pdf: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने npcilcareers.co.in पर ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए अधिसूचना जारी की है। जानें अप्रेंटिसशिप के लिए कौन कब तक कर सकेगा आवेदन

Image

एनपीसीआईएल में अप्रेंटिसशिप का मौका (image- canva)

NPCIL Recruitment 2024 Notification Pdf: क्या आप भी अप्रेंटिस करके करियर की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप के लिए विज्ञप्ति जारी की है। NPCIL Recruitment 2024 Notification के अनुसार, ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार योग्यता, उम्र, रिक्तियों की संख्या सहित आदि जानकारी देखें

NPCIL Recruitment 2024 Pdf

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, Trade Apprentice, Diploma Apprentice और Graduate Apprentice के लिए NPCIL 70 पदों को भरेगा।

पद का नाम संख्या
Trade Apprentice 50
Diploma Apprentice 10
Graduate Apprentice 10
कुल 70

NPCIL Recruitment 2024 Apply Online

उम्मीदवार केवल आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NPCIL Official Website npcilcareers.co.in पर जाना होगा।

NPCIL trade

एनपीसीआईएल भर्ती 2024 पद विवरण

NPCIL Recruitment 2024 Last Date

NPCIL Recruitment 2024 Notification Pdf के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदक 03 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2024 Selection Process

आवेदकों का चयन योग्यता डिप्लोमा/डिग्री में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article