जॉब्स

NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

NHB Recruitment 2024

NHB Recruitment 2024: नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी किसी नौकरी की तलाश में हैं तो नेशनल हाउसिंग बैंक में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर 29 जून 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई निर्धारित की गई है।

NHB Job Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, नेशनल हाउसिंग बैंक में जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, एप्लीकेशन डेवलपर, प्रोटोकॉल ऑफिसर, प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर और चीफ इकोनॉमिस्ट सहित कुल 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में 23 नियमित पद (रेगुलर) और 25 अनुबंध आधार पद (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस) शामिल हैं।

How to apply for NHB Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NHB Recruitment 2024: कॉन्ट्रैक्ट की अवधि

नेशनल हाउसिंग बैंक में चीफ इकोनोमिस्ट, एप्लीकेशन डेवलपर, सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर, प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर, प्रोटोकॉल ऑफिसर पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती होगी। बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट की अवधि तीन साल की होगी।

NHB Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 25 जून 2024
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 29 जून 2024
  • ऑनलाइन आवेदन कि अंतिम तिथि- 19 जुलाई 2024
  • परीक्षा की तिथि - जल्द सूचित की जाएगी

NHB Job Notification 2024: चेक करें नोटिफिकेशन

नेशनल हाउसिंग बैंक में सभी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यत और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article