Navratan Company Recruitment 2025: इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट कर नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Navratan Company Recruitment 2025) खबर है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने अपने यहां पर मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती (Navratan Company Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025 है। यहां आप नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी के मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
आरसीएफ मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए क्वालिफिकेशन
आरसीएफ मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE, Btech में ग्रेजुएट होना चाहिए। केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुए या फिर केमिकल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 साल, ओबीसी के लिए 30 साल और अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है।
Navratan Company Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rcfltd.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Recruitment Section पर जाएं।
- यहां Management Trainee सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Navratan Company Recruitment 2025 Application: आवेदन शुल्क
यहां आवदेन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
