जॉब्स

NALCO Recruitment 2025: इंतजार खत्म, 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए 500 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी

NALCO Recruitment 2025 Notification: अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो राष्ट्रीय एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी जॉब नोटिफिकेशन के तहत अप्लाई कर सकते हैं, जानें किन पदों पर होगी भर्ती व कब तक कर सकेंगे आवेदन

Image

NALCO Recruitment 2025 (image - canva)

NALCO Recruitment 2025 Notification Pdf: आप 10वीं पास हों, 12वीं या ग्रेजुएट, इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। राष्ट्रीय एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 500 से ज्यादा पदों को भरने के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए (NALCO Recruitment 2025 Apply Online) nalcoindia.com पर जाना होगा, जानें किन पदों पर होगी भर्ती व कब तक कर सकेंगे आवेदन

NALCO भारत सरकार की एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम है। इस विज्ञप्ति के जरिये 518 पदों को भरा जाएगा। इन्हें Non-Executive पद कहा जाएगा, जिसमें लेबोरेटरी, ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रिकल, नर्स सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

NALCO Recruitment 2025 Apply Date

आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2025 है। बता दें आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है, इसलिए इस मौके का जल्द से जल्द लाभ उठाएं।

NALCO Recruitment 2025 Age

18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। केवल एक पद के लिए उम्र 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।

NALCO Recruitment 2025 Fee

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क

NALCO Recruitment 2025 Selection

चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसके बाद मेडिकल फिटनेस भी देखा जाएगा।

NALCO Recruitment 2025 Salary

NELCO ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 के माध्यम से NALCO ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को 27,300 - 70,000/- रुपये के पे मैट्रिक्स में वेतन मिलेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article